छत्तीसगढ़
गरियाबंद – कृषि विस्तार अधिकारी साढ़े 6 लाख रुपए का ठगी का मामला, मामला दर्ज
छत्तीसगढ़ न्यूज़ - गरियाबंद जिले में मैनपुर थाना क्षेत्र में कृषि विस्तार अधिकारी साढ़े 6 लाख रुपए का ठगी का मामला, मामला दर्ज
गिरीश गुप्ता गरियाबंद – मैनपुर थाना क्षेत्र में लॉटरी के लालच में आकर कृषि विस्तार अधिकारी साढ़े 6 लाख रुपए का ठगी का शिकार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक ठगों ने अधिकारी को लाखों नगद और पल्सर बाइक लॉटरी में देने का वादा कर अपने झांसे में ले लिया था। जब ठगों ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया, तब जाकर अधिकारी को ठगे जाने का अहसास हुआ।
Read Also – Corona Breaking – छत्तीसगढ़ में आज फिर 15256 ताबड़तोड़ कोरोना के मामले, कुल 105 मौतें, जाने अपने शहर का हाल
बता दें कि गरियाबंद के कृषि विभाग में पदस्थ फार्म हाउस प्रभारी और वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी निर्भय साहू (60 वर्ष) ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। ठगे जाने के बाद कृषि अधिकारी ने मैनपुर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया है कि पिछले 20 महीने में 5 लोगों के अलग-अलग खाते में 39 बार में 6 लाख 72 हजार रुपए डाले हैं।



