खेल जगत

अर्जुन तेंदुलकर आज आईपीएल में करेंगे डेब्यू, मुंबई इंडियंस के प्लेइंग इलेवन में शामिल


महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को पहली बार मुंबई इंडियंस ने प्लेइंग-11 में शामिल किया है। अर्जुन को आईपीएल के 16वें सीजन के 22वें मुकाबले में खेलने का मौका मिला है। अर्जुन को 2021 में पहली बार मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। उसके बाद 2022 में उन्हें 25 लाख रुपये में टीम में शामिल किया था। लगातार दो सीजन में बेंच पर बैठने के बाद उन्हें मौका मिला है।

मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नियमित कप्तान रोहित शर्मा पेट की समस्या के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए। अर्जुन पिछले कुछ दिनों से लगातार पिता सचिन तेंदुलकर के साथ ट्रेनिंग सेशन में नजर आ रहे थे। वह बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं। अर्जुन प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए मैचों में पहले ही खेल चुके हैं। अब उनका आईपीएल में खेलने का सपना पूरा हुआ है।

अर्जुन तेंदुलकर का करियर

अर्जुन ने 2021 में पहली बार मुंबई के लिए हरियाणा के खिलाफ टी20 में डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने नवंबर 2022 में गोवा के लिए लिस्ट ए और उसके अगले महीने राजस्थान के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। अर्जुन प्रथम श्रेणी में सात मैचों में 223 रन बनाने के अलावा 12 विकेट ले चुके हैं। वहीं, सात लिस्ट ए मैचों में उनके नाम आठ और नौ टी20 मैचों में 12 विकेट हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, एन जगदीसन, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती।

सबस्टीट्यूटः मनदीप सिंह, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, डेविड विसे।

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वधेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन यानसेन, राइली मेरेडिथ।

Source by BBC News Hindi

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button