छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ – इस शहर में जिगोलो बनाने का चल रहा गोरखधंधा, युवकों को झांसा देकर सेक्सुअल प्लेजर का देते हैं लालच

रायगढ – जिगोलो (पुरूष- वेश्यावृत्ति) बनाने और देह व्यापार के नाम से बड़े पैमाने पर ठगी का कारोबार चल रहा है। सोशल मीडिया में लड़कियों के नाम पर कई प्रोफाइल बने हुए हैं जिनमें जिगोलो की नौकरी के लिए ऑफर दिया जाता है। रायगढ़ में बीते कुछ महीनों में इस गैंग ने कई युवाओं के साथ ठगी की है। हालांकि खुद को बदनामी से बचाने के चक्कर में कोई भी पीड़ित आगे आकर पुलिस शिकायत नहीं करना चाहता। इस गैंग की तरफ से सोशल मीडिया में प्रचार धड़ल्ले से चल रहा है इसमें बेरोजगार युवाओं को बड़े घरानों की औरतों के साथ सेक्सुअल प्लेजर के बदले में मोटी रकम देने का लालच दिया जाता है, जिसके बाद झांसे में आए युवकों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर हजारों रुपये ठग लिए जाते हैं।

बता दें कि भारत में लगभग अनेक क्षेत्रों में जिगोलो गैंग सक्रिय है। ये लोग ऑनलाईन रोजगार तलाशने वाले बेरोजगार युवाओं को ठगी का शिकार बना रहे हैं, जिसके लिए गैंग की तरफ से इंटरनेट माध्यमों के साथ-साथ समाचार पत्रों में पार्ट टाईम जॉब के विज्ञापन दिए जाते हैं। ऐसे में बेरोजगार युवा रोजगार मिलने के लालच में इन विज्ञापनों में दिए फोन नंबर पर कॉल करते हैं, जिसके बाद ठगी का खेल शुरू हो जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन करने पर जिगोलो गैंग में शामिल लड़कियां पहले कॉलर से उसकी उम्र और पता पूछती हैं जिसके बाद कॉलर को उनका काम बताया जाता है। इस दौरान गैंग के लोग कॉल करने वाले को बड़े घरानों की औरतों व विदेश गए लोगों की पत्नियों के साथ सेक्सुअल प्लेजर के बदले मोटी रकम मिलने का लालच देते हैं। जिस पर कॉल करने वाले कई युवक शारीरिक सुख के साथ-साथ मोटी रकम मिलने के लालच में उनके झांसे में आ जाते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, झांसे में आए युवकों से वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा जाता है। जिसके लिए संबंधित युवक को मैसेज के जरिए बैंक अकाउंट नंबर दिया जाता है, जिसमें युवकों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर हजारों रुपये ट्रांसफर करा लिए जाते हैं। इसके बाद कॉलर के नंबर को ब्लॉक कर दिया जाता है। वहीं पीड़ित युवकों में से कोई भी व्यक्ति शर्म व लोक-लाज के चलते लिखित शिकायत देने को तैयार नहीं है।

Related Articles

Back to top button