छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – तेज रफ्तार बाइक की आपस में भिड़ंत, दो की मौत, दो की हालत नाजुक

छत्तीसगढ़ – बालोद जिले में तेज गति से बाइक चलाना युवकों को भारी पड़ गया. तेज रफ्तार दो बाइक की आपस में भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर तौर से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक युवराज साहू व उमेश कुमार कच्चे से दल्लीराजहरा अपने घर आ रहे थे, वहीं दूसरी तरफ बाइक पर पुकेश मरकाम व अमन टांडिया घोठिया से भानुप्रतापपुर की तरफ आ रहे थे. डौंडी ब्लॉक के गुदुम गांव के पास दोनों बाइक आपस में भीड़ गए. दुर्घटना में 24 वर्षीय युवराज साहू की मौके पर मौत हो गई.

Related Articles

Back to top button