भुपेश कैबिनेट की अहम बैठक आज, जिलों में परिवहन और कोरोना संक्रमण की चर्चा संभव, यह हो सकते हैं मुख्य मुद्दे
रायपुर – भूपेश केबिनेट की अहम बैठक आज होने जा रही है। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। सभी मंत्रीगण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे और घर से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़ेंगे।
कहा जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के छोटे कारोबारी और निजी वाहनों को छूट मिल सकती है इसके साथ ही जिलों के अंदर परिवहन पर आज निर्णय हो सकता है।
कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री निवास में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शाम 5 बजे होगी। इस बैठक में राज्य में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए किए गए लॉक डाउन की होगी समीक्षा की जाएगी और आने वाले दिनों में किस तरह की तैयारियों की आवश्यकता होगी इसकी भी चर्चा की जानी है।
गौरतलब है कि कल रात कटघोरा में 7 नए मरीजों के पाए जाने से प्रदेश में हड़कंप मच गया है। अभी छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की स्थिति के मुताबिक कुल 25 मरीज यहां संक्रमित पाए गए थे, जिनमें से 10 पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं एवं बाकी बचे लोगों का उपचार जारी है। राज्य शासन इस मामले में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहती है।




