छत्तीसगढ़

नया कृषि कानून बनाने की तैयारी में है छत्तीसगढ़ सरकार, बुला सकती है विशेष सत्र

रायपुर –  केंद्र सरकार द्वारा पारित नए कृषि कानून के विरोध में भूपेश सरकार ने प्रदेश में नया कृषि कानून बनाने की जिद ठान ली है। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर राज्य के लिए अपना नया कृषि कानून बनाने की तैयारी में है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने इसके संकेत दिए हैं।

गृह मंत्री ने कहा- आवश्यकता पड़ने पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने पर सरकार विचार करेगी, मुख्यमंत्री ने विभागीय मंत्री को अफसरों के साथ नए कानून पर चर्चा के लिए कहा है, मुख्यमंत्री लगातार मंत्रियों, विधायकों, संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

बता दें कि केंद्र के नए कानून पर राज्य सरकार समेत कांग्रेस पार्टी ने किसानों के लिए नुकसान दायक बताया है और इसके विरोध में कई आंदोलन भी किए हैं, इसके लिए कल राजभवन में ज्ञापन सौंपकर कानून को वापस लाने की मांग भी की है। सीएम भूपेश बघेल पहले ही ये मंशा जता चुके हैं कि कृषि राज्य का विषय है ऐसे में केंद्र ने राज्य को बगैर चर्चा किए कानून बनाया है लेकिन हम अपने राज्य के किसानों के साथ धोखा नहीं होने देंगे।

Related Articles

Back to top button