छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – वन कर्मचारी संघ की हड़ताल 9वें दिन भी जारी, जंगलों में धधक रही आग – cgtop36.com


छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) के सूरजपुर में वन कर्मचारी संघ की हड़ताल 9वें दिन भी जारी रही. यहां वन कर्मचारी संघ अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर है.

वन कर्मचारी संघ का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक हड़ताल और धरना प्रदर्शन जारी रहेगा. अब जिले भर के वनकर्मियों की हड़ताल वन विभाग के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है. दरअसल सूरजपुर के जंगलों में आग लगी हुई है. अब वनकर्मियों की हड़ताल से इस आग पर काबू पाना एक बड़ी समस्या बनकर सामने है. हालांकि DFO सूरजपुर मनीष कश्यप ने बताया कि हड़ताल की वजह से आग बुझाना चुनौतीपूर्ण हो गया है लेकिन ऐसा नहीं है कि आग काबू से बाहर है.



Related Articles

Back to top button