छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ – 1 अप्रैल से लापता वन विभाग का कर्मचारी, परिवार वालो ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

सूरजपुर के पहाड़गाँव के जंगल में लगी आग को बुझाने की बात कहकर घर से निकला फायर वाचर कृष्णा प्रधान लापता हो गया है। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे खोजने की गुहार लगाई है। 1 अप्रैल से लापता इस वनकर्मी का आज तक कोई खोज खबर न मिलने पर आज परिजनो ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
READ ALSO – कोरबा – बांगो बांध के हसदेव नदी में सेल्फी के चक्कर में टापू पर फंसे तीन दोस्त, डायल 112 की टीम ने बचाई जान
आप को बता दे कि पुलिस के मुताबिक वन विभाग में फायर वाचर का काम करने वाला कृष्णा प्रधान 1 अप्रैल को पहाड़गाँव के पहाड़ी क्षेत्र वाले जंगलों में लगी आग बुझाने की बात कहकर निकला था, जो अब तक वापस नही लौटा है। परिवार वालों ने उसकी रिपोर्ट जयनगर थाने में लिखाई है। पुलिस जाँच में जुटी है। पुलिस ने मोबाइल ट्रैस किया तो उसका लोकेशन पहाड़गांव नही बता रहा है, उसका मोबाइल बन्द बता रहा है।




