छत्तीसगढ़ – सनकी जीजा ने अपनी ही साली को जिंदा जलाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार
राजनांदगांव जिले में एक तरफ़ा प्यार के कारण शादी के एक दिन पहले ही जीजा ने अपनी साली को जलाकर मार दिया। इसके कारण क्षेत्र में माहौल गम में डूब गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना तुमड़ीबोड पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम कोपेडीह की है, जहां शादी के कारण खुशनुमा माहौल गम में डूब गया।
दुल्हन को उसके जीजा ने ही जलाकर मार दिया। लड़की को हल्दी चढ़ने वाली थी और शनिवार सुबह उसके जीजा ने मिट्टी तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। इसके कारण उसे लगभग 80 प्रतिशत जली अवस्था में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए भिलाई रिफर कर दिया गया, जहाँ दोपहर बाद लड़की की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार लड़की का जीजा यह बर्दाश्त नहीं कर सका की उसकी साली की शादी किसी और के साथ हो और उसने इस घटना को अंजाम दिया। एकतरफा प्यार के कारण घर में खुशी का माहौल दुख में बदल गया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और आगे पूछताछ कर रही है।




