छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण गांव-गांव तक लगातार फैल रहा है। इसी के बीच छत्तीसगढ़ पीएससी की मुख्य परीक्षा आयोजित की जानी है। जिन शहरों दुर्ग, बिलासपुर, रायपुर में परीक्षा आयोजित होनी है वहां कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने स्थानीय प्रशासन ने लॉक डाउन के आदेश भी जारी कर दिए है।

इस बीच परीक्षा को स्थगित करने की मांग स्थानीय युवाओं द्वारा की जा रही है। कवर्धा निवासी रामस्नेही चंद्राकर ने आवेदन लिख परीक्षा को स्थगित करने की मांग करते हुवे आवेदन भी दिया है।

आवेदन में कहा गया है कि सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह मुख्य परीक्षा 2019 , 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक ली जाने की घोषणा की गई है। अभ्यर्थियो को ऑफलाइन मोड पर 04 दिनों तक 07 पालियों में 03 घण्टे तक उत्तर लिखना होता है. मास्क लगाकर नियमो का पालन करते हुए पेपर देना बहुत मुश्किल होगा। ग्राम बाहुल्य राज्य होने ग्रामीण अभ्यर्थी व महिला अभ्यर्थी शामिल होंगे,उनके सामने 5 रातो तक रुकने ,खाने की व्यवस्था अपने आप मे आज की तारीख में बहुत बड़ी समस्या है।

इसके साथ ही बहुत से मुख्य परीक्षा के विद्यार्थी एवं उनके परिवार भी संक्रमित हो चुके है अतः वो सब भी मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य नही है एवं परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी या उनके परिजन अगर पाजिटिव है या परीक्षा के कुछ दिन पहले तक पाजिटिव रहे तो उस परीक्षार्थी को तो एक्जाम में बैठने कैसे दिया जायेगा जो कि आज के हालत में किसी भी परीक्षार्थी के साथ सम्भव है बहुत से परीक्षार्थी या तो कोविड पीड़ित है या डिस्चार्ज होकर लौटे है गौरतलब है इन्ही परेशानियों को ध्यान में रखकर राजस्थान एवं मध्यप्रदेश पीएससी द्वारा परीक्षाये स्थगित किया गया है।

आगामी परीक्षा के संबंध में निवेदन किया गया है कि कोरोना संक्रमण के आंकड़े में जब कमी आना प्रारम्भ होने पर परीक्षा की तिथि घोषित की जाए ताकि ग्रामीण अभ्यर्थी, महिलाओं और कोरोना वरियर्स भी मानसिक रूप स्वस्थ्य एवं सुरक्षित होकर इस परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ दे सके ।


Related Articles

Back to top button