थाने पहुंची महिला ने अपने पति और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार, जाने क्या है मामला

कुश अग्रवाल बलौदा बाजार – बलौदा बाजार जिला अंतर्गत थाना हथबंद क्षेत्र में रहने वाली एक पीड़ित महिला ने अपने ही पति एवम ससुर के खिलाफ थाने मे गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित में शिकायत दर्ज करवाई है । जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर आरोपी पति एवम ससुर को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
पूरा मामला सिमगा तहसील अंतर्गत ग्राम चकरबाय का है, जहा पीड़िता के साथ पति विवाह के कुछ समय बाद से ही अप्राकृतिक यौनाचार करता था,। एवम उसका ससुर भी बुरी नियत से उससे छेड़खानी करता था जिससे तंग आकर पीड़िता ने थाना सिमगा में शिकायत दर्ज करवाई।
जिस पर थाना हथबंद के अपराध क्रमांक 74/2024 धारा 377,354,354(क),323,506,34 भादवि के तहत दोनो पिता पुत्र के खिलाफ अपराध दर्जकर जांच किया गया है। प्रकरण की पीडिता के लिखित आवेदन पर दिनांक 01-04-24 को थाना सिमगा में थाना प्रभारी सिमगा द्वारा उक्त धाराओ के तहत 0/2024 अपराध दर्ज किया गया।
थाना हथबंद पुलिस द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियो को हिरासत में लिया गया है।
विवेचना एवं जांच पर आरोपियों द्वारा अपराध करना पाये जाने से दिनांक 02.04.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हेमंत पटेल, सउनि जगदेव कुमार साहू ,प्रधान आरक्षक भालचंद ध्रुव, आरक्षक विजय टोप्पो, भुवन वर्मा का विशेष योगदान रहा।
आरोपीयो के नाम
- राजू ओगरे पिता मालिकराम ओगरे उम्र 28 वर्ष साकिन ग्राम चक्रवाय थाना सिमगा हाल ग्राम डोंगरिया थाना हथबंद
- मालिक राम ओगरे पिता स्व. बली



