छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस रवि सिन्हा होंगे नए रॉ चीफ |


रायपुर/दिल्ली। 1988 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस रवि सिन्हा नए रॉ चीफ होंगे। रवि सिन्हा मौजूदा चीफ सामंत गोयल, आईपीएस (पंजाब 84) का स्थान लेंगे, जो 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जिसके बाद रवि सिन्हा, दो साल तक इस पदकार्य रत रहेंगे।



read also- पत्रकारिता के जनक और साहित्यकार पंडित माधवराव सप्रे की जयंती पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया नमन

RAW – भारत की अन्तरराष्ट्रीय गुप्तचर संस्था है। रॉ का मुख्य कार्य जानकारी एकत्रित करना, आतंकवाद को रोकना व गुप्त ऑपरेशनों को करना इत्यादि। इसके साथ ही यह विदेशी सरकारों, कम्पनियों व मानवों से मिली जानकारी पर कार्य करता है ताकि भारतीय नीति निर्माताओं को सही मन्त्रणा दी जा सके।

इसका गठन सितम्बर 1968 में किया गया था। जब अन्वेषण ब्यूरो 1962 के भारत-चीन युद्ध व 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अच्छे से कार्य नहीं कर पायी थी। जिसके चलते भारत सरकार को एक ऐसी संस्था की आवश्यकता की अनुभूति हुई जो स्वतन्त्र और सक्षम तरीके से बाह्य जानकारियाँ एकत्रित कर सके।



Related Articles

Back to top button