छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – सरकारी स्कूल के पास महिला की जली हुई लाश मिली, लोगो में डर का माहौल

सरकारी स्कूल के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला की जलती हुए लाश लोगों ने देखा। लोगों ने पानी डालकर बचाने की कोशिश की। आग से बुरी तरह से झुलसी महिला की मौके पर ही मौत हो गई।बता दें कि अमरकंटक में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के सामने यह घटना हुई है।

READ ALSO – बलौदाबाजार – वर्षो से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, सरकारी कर्मचारी से की थी मारपीट

आग से पूरी तरह जलने से महिला की पहचान नहीं हो पाई है। बता दे कि रात को महिला को जिंदा देखा गया था। महिला रीवा की बस की टिकट रखी हुई थी। वहीं आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर मौत हो गई। मृत युवती की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। युवती की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के बाद अमरकंटक पुलिस जांच में जुट गई है। इस घटना से लोगों में सनसनी फैल गई।

Related Articles

Back to top button