उत्तर प्रदेश

किशोरी का शव मिला खेत में, दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या, धारदार हथियार से काटा गला


हरदोई के पचदेवरा थाना इलाके में शनिवार को एक किशोरी का शव खेत में पड़ा मिला. शरीर पर चोट के निशान और गले को धारदार हथियार से रेता गया था. आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की गई है. पुलिस ने शव की शिनाख्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

Police अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि बिसौली गांव के खेत में एक किशोरी का शव पड़ा मिला है. मृतका की पहचान पुलिस ने हथौड़ा निवासी आनंदपाल की 17 वर्षीय पुत्री मोनी के रूप में की है.

किशोरी की मुहं में कपड़ा ठूंसा हुआ था. गले में रेंतने और शरीर में चोटों के निशान पाए गए हैं. Police ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.



Related Articles

Back to top button