छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ – स्कूल कालेज खोलने की मांग को लेकर भाजपा ने घुटने के बल चल कर किया प्रदर्शन

राजनांदगांव – स्कूल कालेज खोलने की मांग को लेकर भाजपा के शहर उपाध्यक्ष सहित युवाओ ने घुटने के बल चल कर प्रदर्शन किया और कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है ।
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के चलते करीब 11 माह से स्कूल कालेज बंद है इसके विरोध मे भाजपा शहर अध्यक्ष नागेश यदू के नेतृत्व मे युवाओ ने अनोखा प्रदर्शन किया है युवाए घुटने के बल चल कर कलेक्टोरेट कार्यालय पहुचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर स्कूल कालेज खोलने की मांग की है । ज्ञापन के माध्यम से भाजपा ने कहा कि कोरोना संक्रमण के इस दौर मे शराब दुकाने खुली हुई है लेकिन स्कूल कालेज बंद है ऐसे मे बच्चे नशे की ओर बढ रहे है ।
भाजपा के शहर उपाध्यक्ष बीते माह के प्रत्येक सोमवार को अलग अलग तरीके से प्रदर्शन शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किये हुए । आन्दोलन के दौरान बडी संख्या मे युवाए शामिल हुए है



