छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – पटवारी के 1 पद के लिए लगभग 547 आवेदकों ने दी परीक्षा – cgtop36.com


छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा 2022 का आयोजन रविवार को प्रदेश के 28 जिला मुख्यालयों के 601 परीक्षा केंद्रों में सम्पन्न कराया गया। पटवारी के 301 पदों के लिए 2 लाख 1 हजार 823 अभ्यर्थियों में फार्म जमा किया था।

इस परीक्षा में 1 लाख 64 हजार 537 आवेदक ही परीक्षा में शामिल हुए इसका मतलब यह कि पटवारी के 1 पद के लिए लगभग 547 उम्मीदवार ने यह परीक्षा दी है।

आपको बता दें कि सीएमआईई (CMIE) की ओर से 2 अप्रैल 2022 की स्थिति में जारी आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ 0.6 प्रतिशत के साथ देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाला राज्य है। राज्य में 99.4 प्रतिशत लोगों के पास रोजगार है।



Related Articles

Back to top button