छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – गलती से टुटा छात्र से नल तो शिक्षक ने कर दी बेतहाशा पिटाई, मामला दर्ज – cgtop36.com


जांजगीर-चांपा में छात्र की बेतहाशा पिटाई करने वाले टीचर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले स्टूडेंट ने स्कूल का नल तोड़ दिया था। इससे गुस्साए टीचर ने बांस की छड़ी से पिटाई कर दी। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है और 22 मार्च की बताई जा रही है।

Read Also – सरसींवा- नाबालिग बालिका को भगाकर उसका 2 साल तक करता रहा दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के लोहर्सी गांव के सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने वाले कक्षा 11वीं के छात्र संदीप कश्यप 22 मार्च को स्कूल गया था। इस दौरान उसके हाथों स्कूल का नल टूट गया। इसकी शिकायत छात्रों ने टीचर से कर दी।

Read Also – Cgnews – नोटिस के तामीली में जब भगवान शिव खुद अदालत में पहुंचे पेशी के लिए, अधिकारी गए भाग, जानें मामला

इसके बाद हेडमास्टर ईश्वरी प्रधान ने उसे बुलाया और बांस की छड़ी से बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे छात्र के पैर सहित अन्य हिस्सों में चोटें आई। छात्र ने इस घटना की जानकारी अपने पैरेंट्स को दी। तब पैरेंट्स उसे लेकर शिवरीनारायण थाने पहुंच गए और हेडमास्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 295, 506, 323 के तहत केस दर्ज कर लिया है।



Related Articles

Back to top button