inh24मनोरंजन

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का नाम फिर हो रहा वायरल, आरोप लगाते हुए कर्मचारी ने कहा यह

श्वेता तिवारी अपनी खूबसूरती और दिलकश अदाओं के लिए जानी जाती हैं, लेकिन लगता है कि पिछले कुछ समय से परेशानियां श्वेता तिवारी का पीछा नहीं छोड़ रही हैं तभी तो जहां अभी कुछ दिन पहले श्वेता तिवारी को उनके पति ने मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है तो वहीं अब दूसरी तरफ उनके एक्टिंग स्कूल के एक्स कर्मचारी राजेश पांडे ने उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है और उन्हे लीगल नोटिस भेज दिया है।

यह भी पढ़ें – पठान’ में जबरदस्त स्टंट्स करते नजर आएंगी डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण

आपको बता दें कि मुंबई में एक एक्टिंग स्कूल खोला था जिसका नाम था ‘Shweta Tiwari’s Creative School of Acting’, राजेश पांडे इस स्कूल में एक्टिंग के टीचर थे. आजतक से बात करते हुए राजेश पांडे ने कहा कि ‘मैं श्वेता तिवारी के एक्टिंग स्कूल में साल 2012 से एक्टिंग सिखाने का काम कर रहा था लेकिन उन्होंने मेरी दिसम्बर 2018 की सैलरी नहीं दी और कभी मेरे TDS का पैसा भी जमा नहीं किया, मैंने श्वेता तिवारी के स्कूल में कई साल काम किया और बदले में मुझे क्या मिला, धोखा.’

यह भी पढ़ें – How To Check LIC Policy Online: कैसे चेक करें अपना LIC पॉलिसी स्टेटस ऑनलाइन, जानें इसका सही तरीका

राजेश पांडे आगे कहते हैं कि ‘मैं बहुत परेशान हूं क्योंकि श्वेता तिवारी ने मेरा पैसा देना तो दूर, मेरा फोन उठाना भी बंद कर दिया, दूसरी तरफ कोरोना के चलते मेरे पास बिलकुल भी पैसे नहीं बचे हैं और मेरा मकान मालिक भी मुझे किराए के लिए तंग कर रहा है’. राजेश पांडे की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने जब श्वेता तिवारी को फोन मिलाया तो उन्होंने फोन का जवाब नहीं दिया.

यह भी पढ़ें – पत्नी का डॉक्टर से चल रहा था अवैध सम्बन्ध, पति पहुंचा डॉक्टर के पास इलाज कराने….. फिर

इस बारे में बात करने के लिए श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली तैयार हो गए और उन्होंने आजतक को बताया कि ‘ये सच है कि श्वेता तिवारी ने राजेश पांडे के 50 हजार रुपये नहीं दिए हैं, मैं उस लड़के को पर्सनली जानता भी हूं और मुझे उसके लिए बुरा भी लग रहा है, दो साल से बेचारा राजेश, श्वेता के सामने पैसों के लिए हाथ-पैर जोड़ रहा है लेकिन श्वेता तिवारी उसे उसके ही पैसे देने को तैयार नहीं है, उल्टा वो कहती है कि मेरे फेम की वजह से वो मेरे पीछे पड़ा है, अरे भाई राजेश पांडे के पास सारे प्रूफ हैं कि आपने उसके पैसे नहीं दिए हैं।

Related Articles

Back to top button