छत्तीसगढ़
CGNews – अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप, अधेड़ की मौत का कारण अज्ञात

बिलासपुर के दशहरा मैदान के पास अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. शव की शिनाख्त भी नहीं हो पाई है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मार्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है. कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला है।
मिली जानकारी के अनुसार, शहर के बीचों-बीच अधेड़ की लाश मिली है। वहीं घटनास्थल पर एक टीवीएस गाड़ी भी मिली है. मौके पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है. अधेड़ की मौत का कारण अज्ञात है और शव की शिनाख्त भी नहीं हो पा रही है. पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।




