छत्तीसगढ़

CGNews – युवक शादी का झांसा देकर युवती  से लगातार करता रहा बलात्कार, हुई प्रेग्नेंट तो भगाया घर से


बलरामपुर : जिले में पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवक शादी का झांसा देकर युवती  से लगातार बलात्कार करता रहा। आरोपी ने अपने गांव की रहने वाली और अपने से लगभग 4 साल बड़ी लड़की से पहले प्यार किया।

बताया जा रहा है कि, युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से 2 सालों से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी के इस कृत्य से पीड़ित युवती गर्भवती हो गई और 15 दिन पहले उसने एक बच्ची को जन्म भी दिया है। रेप पीड़िता ने जब बच्चे को जन्म दिया तो आरोपी ने उसे रखने से इंकार कर दिया और घर से भगा दिया। पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने में पहुंची और इसकी शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Related Articles

Back to top button