देश विदेश

इमरान ने रखी जल्द चुनाव कराने की मांग, नए पीएम बनने के कुछ घंटों बाद ही रखी बात… – cgtop36.com


इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने जल्द चुनाव कराने की मांग की है. इमरान खान ने शहबाज शरीफ के नए पीएम बनने के कुछ ही घंटों बाद ही ये मांग रखी. शहबाज शरीफ ने सोमवार को पाकिस्तान के 23वें पीएम के तौर पर शपथ ली. उधर, पीटीआई चीफ इमरान खान ने कहा, पाकिस्तान में जल्द चुनाव कराए जाएं, ताकि लोग निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के जरिए ये तय कर सकें कि वे किसे पीएम बनाना चाहते हैं. इतना ही नहीं इमरान खान ने कहा कि वे 13 अप्रैल को पेशावर में रैली को संबोधित करेंगे.

इमरान खान ने ट्वीट किया, हम पाकिस्तान में जल्द चुनाव की मांग करते हैं. क्योंकि यही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है, जिससे लोग निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के जरिए ये तय कर सकें कि वे किसे पीएम बनाना चाहते हैं. इमरान ने लिखा, मैं बुधवार को पेशावर में नमाज के बाद रैली को संबोधित करूंगा. ये विदेशी साजिश के चलते सत्ता बदलने के बाद पहली रैली होगी. मैं चाहता हूं. हमारे सभी लोग इसमें शामिल हों. उन्होंने कहा, पाकिस्तान स्वतंत्र हुआ था, सिर्फ इसलिए नहीं कि वह विदेशी ताकतों की कठपुतली बना रहे.

शनिवार को पाकिस्तान की नेशनल असबेंली में इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुई थी. इसमें इमरान खान सरकार के खिलाफ 174 वोट पड़े थे. इसके बाद इमरान खान को सत्ता गंवानी पड़ी. पीटीआई के सत्ता गंवाने के बाद एकजुट विपक्ष ने सरकार बनाने का दावा पेश किया. सोमवार को शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के 23वें पीएम पद के तौर पर शपथ ली. सत्ता परिवर्तन हो गया है, लेकिन इमरान खान अब भी जनता के बीच जाकर चुनाव की मांग उठा रहे हैं.



Related Articles

Back to top button