छत्तीसगढ़
CGNews- नवविवाहिता महिला ने की आत्महत्या, प्रताड़ित करने वाले पति, सास-ससुर और ननंद गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर। नवविवाहिता महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिए उकसाने पर पुलिस ने पति सहित परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के पति, सास-ससुर और ननंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोपी नवविवाहित महिला को सोने, चांदी के जेवर और अन्य बातों को लेकर प्रताड़ित किया करते थे, जिससे परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस के अनुसार शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के रिंगनी निवासी सरिता कश्यप की शादी करीब दो साल पहले गांव मरघट्टी गांव के एक युवक से हुई थी। जिससे महिला का एक बच्चा भी है। इस बीच महिला को गांव के ही दुकालू कश्यप से प्रेम हो गया,जिसके बाद महिला ने अपने पति और बच्चों को छोड़कर करीब 6 महीन पहले दुकालू कश्यप से शादी कर ली।




