छत्तीसगढ़

Cgnews – कलयुगी मामा ने रिश्तो को किया तार तार, अपनी ही नाबालिग 6 वर्षीय मुंहबोली भांजी से किया दुष्कर्म – cgtop36.com


कुश अग्रवाल पलारी थाना अंतर्गत पास के ही गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है जहा एक युवक हवस में इतना अंधा हो गया की अपनी मुंहबोली छः वर्षीय मासूम भांजी को ही हैवानियत का शिकार बना लिया।
यही नहीं इससे पहले भी आरोपी नाबालिग बच्ची को एक बार पहले भी दुष्कर्म करने को कोशिश कर चुका है।

पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि, दर्ज शिकायत के मुताबिक आरोपी मधुराज बोस पिता कुंज बिहारी बोस 21वर्ष वार्ड क्रमांक 11, पलारी का रहने वाला है जो 22अप्रैल को अपनी मुंहबोली दीदी पीड़िता की मां से मिलने उसके गांव गया था जहा उसने 6 वर्षीय नाबालिग पीड़िता को चिप्स खिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ गांव के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर बच्ची को घर में छोड़कर वह फरार हो गया था.
जिसके बाद पीड़िता की मां को घटना के बारे पता चलने पर पलारी थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई थी.

पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी मधूराज बोस बिलासपुर के निजी कालेज में बीएससी सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा है।उसके पिता भी शासकीय स्कूल में प्रिंसिपल है। घटना के संबंध में आरोपी ने पूछने पर बताया कि बच्ची की मां जिसे आरोपी दीदी बोलता है।

घटना वाले दिन 22अप्रैल को किसी काम से अपने अपने गांव में बुलाया जहा युवक दोपहर 1बजे के करीब घर पहुंचा जहा उसकी नीयत पास में खेल रही बच्ची के ऊपर खराब हो गई जिसे चिप्स खिलाने का लालच देकर बहला फुसला कर अपने मोटरसाइकल में खेत की ओर ले जाकर दुष्कर्म किया।ओर वापस घर में छोड़कर भाग गया

बच्ची की मां को दूसरे दिन पता चला
बच्ची की मां जब बच्ची को नहलाने लेकर गई तो बच्ची ने अपने अंगों में दर्द की शिकायत की जिससे बच्ची की मां को शक हुआ ।पीड़ित बच्ची के द्वारा पूछने पर उसने मामा k द्वारा गलत काम किए जाने की बात कही जिस पर महिला के द्वारा थाना पलारी में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिस पर थाना पलारी पुलिस द्वारा तत्काल युवक को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ 376( क ख), भा द वी ४(२) पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायलय में पेश किया गया।



Related Articles

Back to top button