अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने से 7 कोरोना मरीजों की मौत, इस मौत के बाद गुस्साए परिवारों ने खूब हंगामा किया

महाराष्ट्र में लापरवाही के कारण मरीजों की मौत का मामला सामने आया है. मुंबई के नालासोपारा के एक अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण 7 कोरोना मरीजों की मौत हो गई. आप को बता दे की इस मौत के बाद गुस्साए परिवारों ने खूब हंगामा किया. लेकिन अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया, ‘इस अस्पताल में सिर्फ गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों को एडमिट किया जाता है, जिन मरीजों की मौत हुई है, वह उम्र या किसी और बीमारी से पीड़ित थे.’ यानी ऑक्सीजन की कमी से मौत के दावे को अस्पताल प्रबंधन ने खारिज कर दिया है.
READ ALSO – कोरोना का विकराल कहर, देश में 1 लाख 70 हजार के लगभग संक्रमण, 904 की मौत, जानें छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के हाल
मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में करीब 12 जिले ऐसे हैं, जहां हर अस्पताल में बेड्स फुल हैं. राज्य में 75 परसेंट आईसीयू बेड भी फुल हैं. कोरोना के मामले इस रफ्तार से बढ़ते रहे तो महाराष्ट्र में बुरा हाल हो जाएगा. महाराष्ट्र के कई शहरों में अस्पतालों में बेड की कमी हो चुकी है. मुंबई के बेहद महंगे अस्पतालों में भी कोरोना मरीज भरे हुए हैं.
READ ALSO – काम करके घर लौट रही युवती को कार में बंधक बनाकर सुबह तक तीन लोग करते रहे दुष्कर्म, लिफ्ट देने के बहाने बैठाया था गाड़ी में
मुंबई के जाने – माने लीलावती अस्पताल में लॉबी एरिया में लिफ्ट के पास बेड लगाकर ऐसे मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है. अस्पताल प्रशासन मरीज इतनी ज्यादा संख्या में आ रहे है कि बेड की कमी हो गई है इसलिए उन्हें लॉबी एरिया में बेड डालकर जितना हो सके जिंदगियां बचाने की कोशिश कर रहे हैं.




