inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – पूर्व विधायक रोशन लाल अग्रवाल का हुआ निधन, दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ – रायगढ़ के पूर्व विधायक और कद्दावर भाजपा नेता रोशन लाल अग्रवाल का उपचार के दौरान दिल्ली में निधन हो गया है। रोशन लाल अग्रवाल के निधन की खबर से इलाक़े में शोक का माहौल है।

बीते मंगलवार की शाम वे भाजपा नेता ओपी चौधरी के गृहगांव स्थित घर गए थे, सीढ़ियों से उतरते वक़्त उन्हे चक्कर आया और वे गिर गए। उन्हे सर में गंभीर चोट लगी थी और वे अचेत हो गए थे।मंगलवार को ही उन्हे जिंदल फोर्टिस अस्पताल में दाख़िल कराया गया था, बुधवार देर शाम एयर एंबुलेंस से उन्हे दिल्ली स्थित मेदांता ले जाया गया था।स्व. रोशन लाल अग्रवाल अनवरत क्षेत्र के हितो के लिए सक्रिय और भाजपा के संगठन को मज़बूत करने के लिए सक्रिय रहे।

Related Articles

Back to top button