छत्तीसगढ़

CGNews-सीएम विष्णुदेव साय ने अपने कैबिनेट मंत्रियों से की मुलाकात


रायपुर। मंत्रिगणों ने की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाक़ात। विभाग आबंटन के बाद मुख्यमंत्री मंत्रिगण से मिले है। मुख्यमंत्री आज ही दौरे से लौटे हैं जिसके बाद सीएम विष्णुदेव साय ने अपने कैबिनेट के सभी मंत्रियों से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करने मनोयोग से जुट जाएं।

प्रदेश की जनता के विश्वास पर हम खरा उतरेंगे। सुशासन का सूर्योदय वाक्य को मिलकर चरितार्थ करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी रहे उपस्थित। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, ओपी चौधरी, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जयसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा ने की मुख्यमंत्री से भेंट।



Related Articles

Back to top button