CGNews-छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 का आगाज हरेली त्यौहार 17 जुलाई से,कार्यक्रम की अध्यक्षता संसदीय सचिव व विधायक करेंगे

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र व नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने व उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने व खेल भावना का विकास करने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 का आगाज हरेली त्यौहार 17 जुलाई से हो रहा है।
शुभारम्भ अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक खल्लारी द्वारिकाधीश यादव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संसदीय सचिव व महासमुन्द विधायक श्री विनोद चंद्राकर करेंगे।
जिला स्तरीय कार्यक्रम महासमुन्द के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुन्द में दोपहर 12 बजे से होगा।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं बसना विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह , छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद, छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, जनपद अध्यक्ष यतेंद साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर व डॉ रश्मि चंद्राकर की उपस्थिति में संपन्न होगा।




