CGNEWS- नारकोटिक्स डिपार्टमेंट की बड़ी कार्यवाही,नशे के सौदागर पकड़ाए बड़ी मात्रा में, नशीली टेबलेट व इंजेक्शन सहित 2 लोग गिरफ्तार – cgtop36.com

महासमुन्द -पुलिस महानिरीक्षक रायपुर श्री आनंद छाबड़ा द्वारा रायपुर रेंज में मादक पदार्थों पर कार्यवाही हेतु स्वतंत्र रूप से गठित नारकोटिक्स सेल एवं सरायपाली पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री विवेक शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मेघा टेम्भुलकर साहू एवं अनु0 अधिकारी पुलिस सरायपाली श्री विकास पाटले के मार्गदर्शन में आज दिनांक 02/03/2022 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटर सायकल में उड़िसा की ओर से प्रतिबंधित नशीली दवाई का परिवहन कर छत्तीसगढ आने वाले हैं।
सूचना पर नारकोटिक्स सेल महासमुंद एवं सरायपाली पुलिस द्वारा ग्राम अर्जुण्डा चौक पर पुलिस बल लगाकर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान पदमपुर रोड पर सुबह 10/45 बजे एक मोटर सायकल में दो व्यक्ति पुलिस को देखकर रूके व वापस पदमपुर की ओर भागने लगे जिन्हें पुलिस स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर एक काले कलर के झोले में Pentazocine Lactate Injection IP 1ml के 176 Ampoules , Nitrazepam Tablets IP (Nitrasun-10) के 1000 Tablets दो नग मोबाइल एवं नगदी रकम 16,350 रूपये मिले। प्रतिबंधित दवाईयों के संबंध में दोनों युवकों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं होना पाया गया तथा पुछताछ में उन्होनें उड़िसा से छत्तीसगढ़ अवैध रूप से दवाई सप्लाई करना बताया। आरोपियों का कृत्य नारकोटिक्स एक्ट की धारा 21 के तहत पाये जाने से विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।



