छत्तीसगढ़

CGNews – महीनों बाद कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज, आज पाए गए 81 कोरोना मरीज एक की मौत, जानें अपने जिले का हाल


छत्तीसगढ़ में आज महीनों बाद कोरोना के सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज मिले हैं। आज प्रदेश में 81 नये कोरोना मरीज मिले हैं। 2153 सैंपल में से 81 कोरोना संक्रमित मिले हैं। छत्तीसगढ़ में आज 14 जिलों में कोरोना के मरीज मिले हैं।

वहीं प्रदेश आज पॉजेटिविटी रेट 6.12 पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मरीजों की संख्या 442 हो गयी है।छत्तीसगढ़ में आज रायपुर में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिलेहैं। वही रायपुर में एक मौत हुई है।

प्रदेश में आज बलरामपुर, बस्तर एवं कोंडागांव से 01-01, सूरजपुर से 02, महासमुंद से 03, धमतरी से 04, बालोद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कांकेर एवं जांजगीर-चांपा से 05-05, बिलासपुर से 06, राजनांदगांव एवं दुर्ग से 08-08, रायपुर से 27 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।वहीं 7 जिलों गरियाबंद, रायगढ़, मुंगेली, सुरजपुर, सुकमा, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।



Related Articles

Back to top button