युवक और उसके भाई को रातभर बांधकर पीटते रहे नशेड़ी दोस्त, मौत हो गई तो सड़क किनारे फेंक गए भाग, बिलासपुर की घटना
बिलासपुर से एक हृदय विदारक खबर निकल कर आई है जहां शराब के नशे में धुत युवकों ने अपने ही दोस्त और उसके भाई को बांधकर रात भर पीटते रहे। पिटाई के दौरान जब सुबह युवक की मौत हो गई तो उसकी लाश को गाड़ी सहित ठिकाने लगाकर भाग गए।
बता दें कि बिलासपुर में चकरभाठा के समीप सड़क किनारे एक युवक की लाश पाई गई थी जिसके किनारे स्कूटी भी पड़ी हुई थी। मामले की जांच करने पर युवक के चचेरे भाई को पुलिस ने पूछताछ में लिया। बताया जा रहा है कि युवक को इतना डराया गया था कि उसने कई घंटों तक पुलिस के सामने मुँह ही नहीं खोला क्योंकि उसको भी बुरी तरह मारपीट कर प्रताड़ित किया गया था।
मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जब लाश बरामद की गई थी तब पुलिस ने पहचान के लिए काफी जद्दोजहद किया पर किसी ने भी मृतक युवक की पहचान नहीं की थी। उसके बाद स्कूटी के नंबर के आधार पर युवक का पतासाजी किया गया तब युवक की पहचान युवराज खरे पिता दिल हरण खरे 18 साल के रूप में हुआ।



