छत्तीसगढ़

मौसम के मिजाज में फिर होगा बदलाव, बरसेंगे बादल, पढ़े मौसम विभाग की ताज़ा अपडेट… |


रायपुर: आगामी दिनों में प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी 11 फरवरी से 14 फरवरी तक प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे. वहीं कुछ स्थानों में बारिश की संभावना है. प्रदेश के तापमान में बदलाव के संकेत नहीं है. उत्तर से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में द्रोणिका के रूप में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 70 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है,

read more- CG NEWS: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने हाईटेंशन टावर पर चढ़कर जमकर किया हंगामा..

इसके कारण न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना कम है. प्रदेश में अगले 48-72 घंटे मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है. अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने 11 फरवरी से 14 फरवरी तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश की आशंका जताई है. रायपुर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.



Related Articles

Back to top button