छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक बढ़ेगा तापमान, पढ़ें मौसम विभाग की ताजा अपडेट… |

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मौसम की आंखमिचौली जारी है। प्रदेश में बारिश थमने के साथ तापमान बढ़ रहा है। अगले 3 दिनों तक तापमान में बढ़ने के संकेत हैं। मौसम में नमी घटकर 71 प्रतिशत तक रह गई है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी रायपुर में 80 फीसदी बादल थे।बीते दो दिनों से बारिश नहीं हुई है, जिससे तापमान में खास परिवर्तन नहीं हुआ है। रायगढ़ में सबसे ज्यादा 34.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
CG WEATHER UPDATE: जांजगीर में 33.4, मुंगेली में 33.3 डिग्री तापमान रहा। रायपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था। बिलासपुर में 32.8, पेण्ड्रारोड में 29.5,अंबिकापुर में 30.7, जगदलपुर में 33.4, दुर्ग में 30.8 और राजनांदगांव में 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर में हल्के बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस होगा।
READ MORE- – आंगनबाड़ी केंद्र में जहरीले कोबरा सांप और उसके 19 बच्चे मिलने से गांव में हड़कं
CG WEATHER UPDATE: मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में सरगुजा और बस्तर संभाग और इससे लगे इलाकों में बारिश हो सकती है। दक्षिण उत्तरप्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती घेरा है। उत्तर- पश्चिम राजस्थान से नागालैंड तक एक द्रोणिका 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर है। भारत मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तरप्रदेश और दक्षिण बिहार को छोड़कर देशभर में जुलाई महीने के दौरान मॉनसून के सामान्य रहने की संभावना जताई है।
CG WEATHER UPDATE: लेकिन इस पूरे महीने में तापमान के औसत से अधिक रहने के आसार हैं। जून में कम से कम 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कम बारिश हुई। बिहार और केरल जैसे राज्यों में सामान्य से 69 प्रतिशत और 60 प्रतिशत की भारी कमी दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे बड़े राज्यों में भी दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन के पहले महीने जून में सामान्य से कम बारिश हुई। छत्तीसगढ़ में जून महीने में 13 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।




