छत्तीसगढ़

प्रदेश में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी… |


रायपुर। Weather alert मौसम विभाग ने 23 सितंबर की सुबह साढ़े 8 बजे तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बता दें कि मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी और महासमुंद जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए आरेंज व यलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।

Read More : गरियाबंद – कान्हा माई डिअर मस्ताना भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु, कामता प्रसाद शरण ने छू लिया श्रोताओं का मन

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो से तीन दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही बिजली भी गिरेगी। तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा,लेकिन तीन दिनों के बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। इस संबंध में राहत आयुक्त छत्तीसगढ़ को सूचित कर दिया गया है।

जारी चेतावनी के मुताबिक प्रदेश के सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा, मुंगेली, बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिलों में एक दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।



Related Articles

Back to top button