हवा की दिशा बदलते ही बढ़ी नमी, आज और कल स्थिर रहेगा पारा… |

CG Weather : राजधानी सहित प्रदेशभर में ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा की दिशा में परिवर्तन हो गया है और नमी की मात्रा में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
इसकी वजह से अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, जबकि इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
रायपुर में मौसम मुख्यत: साफ रहने के आसार हैं और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, मंगलवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहा और अमूमन प्रदेशभर में मौसम साफ रहा और किसी भी क्षेत्र में बारिश नहीं देखने को मिली। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
read more- CG News: कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक आज,अजय माकन, सैलजा बैठक में होंगी शामिल…
ठंड आने के बावजूद मौसम विभाग के बीते 30 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार औसत न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री का अंतर देखने को मिल रहा है। बिलासपुर और जगदलपुर में जहां पारा औसत से एक-दो डिग्री ज्यादा है, वहीं अंबिकापुर और दुर्ग में पारा औसत से एक डिग्री कम है। जबकि, रायपुर पारा औसत के बराबर ही चल रहा है।
इसके अलावा अधिकतम तापमान औसत से पांच डिग्री तक ज्यादा चल रहा है। यह राजनांदगांव का है। इसके अलावा पेंड्रा रोड और बिलासपुर में अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री सेल्सियस कम तो माना, जगदलपुर और दुर्ग में यह एक डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है।




