छत्तीसगढ़
पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला, IPS समेत कई ASP, DSP को मिली नई पोस्टिंग …. |

आज सोमवार को बड़े पैमाने पर राज्य शासन ने पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना का आदेश भी जारी कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश में एक अफसर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी है बाकी 7 राज्य पुलिस सेवा के अफसर हैं। सभी अधिकारियों को ACB मुख्यालय, सिविल लाइन, उरला और विशेष शाखा में पोस्टिंग दी गई है।






