inh24छत्तीसगढ़

हाईवा की चपेट में आने से किसान मौत, मौके से फरार हुआ ड्राइवर, पढ़े पूरी खबर

भिलाई। अहिवारा से पोटिया लौटते समय मोपेड सवार किसान की हाईवा की चपेट में आने पर मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम पोटिया निवासी प्रेमलाल जोशी के रूप में हुई है। नंदिनी पुलिस ने फरार हाइवा चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस ने बताया कि कल दोपहर प्रेमलाल जोशी मोपेड क्रमांक सीजी 07 बीक्यू 8874 से अहिवारा तरफ से अपने घर पोटिया जा रहा था।

तभी चंडाल तालाब रोड मोड़ के पास अहिवारा तरफ से आ रही हाईवा क्रमांक सीजी 25 ई 5391 के अज्ञात चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक मोपेड को पीछे से ठोकर मार दी, जिससे प्रेम लाल जोशी हाइवे के चक्का के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना बाद हाईवा चालक फरार हो गया है। दुर्घटना के समय आस-पास मौजूद चुम्मन जोशी बानबरद, भूपेन्द्र जोशी व सुरेश जोशी पोटिया ने पुलिस को सूचना दी। TAGS

Related Articles

Back to top button