छत्तीसगढ़

CG NEWS – पति के लिए खाना नहीं बना पाईं तो डर से पत्नी ने किया कीटनाशक का सेवन


रायगढ़ जिला के धरमजयगढ़ थानाक्षेत्र में इन दिनों लगभग रोजाना जहरखुरानी की घटना सामने आ रही है फिलहाल इन दो चार दिनों हुए इस तरह की घटनाओं में किसी प्रकार की अनहोनी सामने नहीं आई है लेकिन इस तरह के कई मामलों में अक्सर जान से हाथ धोना पड़ जाता है।

बहरहाल आज दोपहर जहरखुरानी का एक और मामला धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में देखने को मिला जिसमे दुर्गापुर निवासी रुक्मणि राठिया पति मुकीतराम राठिया ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया वहीं महिला के बताए अनुसार खाना नही बना पाने के डर से ऐसा किया है महिला ने बताया कि पति के डर से उसने घर में रखे कीटनाशक का सेवन किया है वहीं महिला का धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में इलाज जारी है।



Related Articles

Back to top button