बिजली बिल से परेशान हुए ग्रामीण, एक बल्ब मे आ गया पंद्रह हजार का बिजली बिल |

CG NEWS: जशपुरनगर ग्रामीण अंचल मे आ रहे अनाप शनाप बिजली बिल से हल्कान ग्रामीण, बिजली बिल लेकर भाजपा के लाभार्थी सम्मेलन मे पहुँचे। परेशान ग्रामीणो ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत से सहायता की गुहार लगाई। जशपुर विधान सभा के मनोरंजन मे आयोजित इस सम्मेलन मे आए,ग्रामीणों ने बताया कि उनके घरो मे एक या दो बल्ब ही जलता है. इसके अतिरिक्त न तो घर मे टीवी है और न पंखा. फिर भी विद्युत मंडल की ओर से उन्हें 10 से 20 हजार रूपये का बिल थमाया जा रहा है।
CG NEWS: बिल न चुकाने पर लाइन काटने की चेतावनी भी दीं जा रही है. कृष्ण कुमार राय ने ग्रामीणों के परेशानी पर, राज्य सरकार पर जम कर बरसे उन्होंने कहा कि बिजली बिल हाफ का वायदा कर सत्ता मे आने वाले कांग्रेस को ग्रामीणों की परेशानी क्यों दिखाई नहीं दे रही है? कहां है कांग्रेस के विधयाक? बिजली बिल के नाम पर उपभोक्ताओ को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है अगर शासन प्रशासन ने बिल सुधारने की पहल नहीं की तो भाजपा, सड़क मे आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जायेगी।लाभार्थी सम्मेलन मे भाजपा नेताओ ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धयो को बताया.
READ MORE- CG ACCIDENT: अज्ञात वाहन ने दो लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल…
CG NEWS: कृष्ण कुमार राय ने कहा कि 9 साल के कार्यकाल मे केंद्र सरकार ने समाज के के कमजोर तबके के लिए प्रधान मंत्री उज्जवला योजना, जनधन ख़ाता,मुफ्त मे अनाज जैसे योजना का संचालन कर रही है वही किसानों को उनके फ़सल की सही क़ीमत देने के लिए समर्थन मूल्य मे भी केंद्र सरकार ने वृद्धि किया है।जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष रायमुनी भगत ने कहा की केंद्र सरकार विश्व स्तर पर भारत का मान बढ़ाने के साथ जरूरतमंदो का भी ख्याल रख रही है वरिष्ठ नेता राम प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र मे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोडी के नेतृत्व मे एनडीए की सरकार बनने के बाद देश की अर्थ व्यवस्था मजबूत हुई है।देश सीमा सुरक्षित हुई है.
CG NEWS: चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देश अब, भारत की ओर आंखे तरेरने का दु साहस नहीं करते देश का खर्चा चलाने के लिए देश का सोना गिरवी नहीं रखना पड़ता है, सम्मेलन में मुख्य रूप से रायगढ़ लोकसभा के प्रभारी एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार राय, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजशरण भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता, गोविंद भगत, डीडीसी शांति भगत, राजकपूर भगत, कृपा भगत, श्यामलाल भगत, हदीस अंसारी, शारदा प्रधान, पप्पू ओझा, बाबूलाल सिंह, सुषमा सिंह, विनोद निकुंज, नीतू गुप्ता, सावित्री निकुंज, प्रतिमा भगत सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।




