मनोरंजन

सोनू सूद असल जिंदगी में भी हीरो, प्रवासियों के लिए किया 3 लाख नौकरियों का वादा

30 जुलाई को सोनू अपना 47वां जन्मदिन मनाया इस मौके पर उन्हें दुनियाभर से शुभकामनाएं मिली इस अवसर पर उन्होंने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है। सोनू अपने जन्मदिन पर कोई पार्टी करने की बजाय लोगों की मदद के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने तीन लाख प्रवासियों को नौकरी दिलवाने का ऐलान किया है। अपनी इस मुहीम को वह बाढ़ से प्रभावित बिहार और असम में तेजी से चलाएंगे।

इसकी जानकारी देते हुए सोनू ने एक ट्वीट में लिखा, ‘मेरे जन्मदिन के अवसर पे मेरे प्रवासी भाइयों के लिए www.pravasirojgar.com का 3 लाख नौकरियों के लिए मेरा करार। ये सभी अच्छे वेतन, PF, ESI और अन्य लाभ प्रदान करते हैं। धन्यवाद AEPC, CITI, Trident, Quess Corp, Amazon, Sodexo, Urban Co, Portea और अन्य सभी का। इसके साथ उन्होंने ‘बाढ़ राहत सेवा’ लिखकर दो तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। उन्होंने यहां एक हेल्पलाइन नंबर भी दिया है।

आपको बता दें कि सोनू ने हाल ही में ‘प्रवासी रोजगार’ नाम से एक रोजगार पोर्टल लॉन्च किया था। इसके जरिए वह प्रवासियों को नौकरियां दिलवाने में मदद करेंगे। इसके लिए सोनू ने देश की कई बड़ी कंपनियों के साथ करार भी किया है। अब नौकरी दिलवाने की शुरुआत वह असम और बिहार से करने जा रहे हैं क्योंकि यहां लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और ज्यादातर लोगों को अपनी नौकरियों से भी हाथ धोना पड़ा है।

गौरतलब है कि सोनू देशभर में बसे लोगों तक कई अलग-अलग तरीकों से मदद पहुंचा रहे हैं। हाल ही में सोनू ने एक किसान को ट्रेक्टर दिया है ताकि उन्हें खेत जोतने में परेशानी ना हो। अक्सर फिल्मों में विलन का किरदार निभाने वाले सोनू असल जिंदगी के हीरो बन चुके हैं। इसके लिए उन्हें देशभर के लोगों से दुआएं भी मिल रही हैं।

Related Articles

Back to top button