CG News – टायर फटने से बेकाबू कार सर्विस वैन से टकराई, हादसे में कांग्रेस नेता की पत्नी की हुई मौत |

बलौदाबाजार – भाटापारा मंडी पूर्व उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता की पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक का नाम सोनी कृष्णा यदु और कांग्रेस नेता रमेश यदु की पत्नी थी. घटना सिमगा इलाके की है।
Read also..CG News – आकाशीय बिजली का कहर: गाज गिरने से एक महिला की मौत, 2 महिलाएं गंभीर रूप से झुलसीं
जानकारी के मुताबिक भाटापारा निवासी सोनी कृष्णा यदु परिवार के चार सदस्यों के साथ कहीं जा रही थी. इसी दौरान सिमगा थाना क्षेत्र के बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे के बांसकरा के पास उनकी कार का टायर अचानक फट गया। घटना के बाद कार अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही सर्विस वैन से टकरा गई।
Read also..CG News – तेज रफ्तार स्कूटी खड़ी ट्रक से जा टकराई, हादसे में युवक की मौत
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पांच घायलों को कार से बाहर निकाला गया. हादसे में सोनी कृष्णा यदु की मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.



