छत्तीसगढ़
CG News – यात्रियों से भरी दो बसें आपस में टकराईं, हादसे में कई लोग हुए घायल |

गरियाबंद जिले से सड़क हादसे की खबर आई है. नेशनल हाईवे 130 पर पोड़ मोड़ के पास यात्रियों से भरी दो मिनी बसें आपस में टकरा गईं. हादसे में दर्जनों यात्रियों के घायल होने की खबर है. घटना की जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके के लिए रवाना हो गई है. यह मामला पांडुका थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा ड्राइवरों की ऐंठबाजी के कारण हुआ। सड़क पर साइड देते समय वाहन चालक लापरवाही बरत रहे थे। जिसके कारण यह हादसा हुआ. फिलहाल घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है. घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है।



