नशीली कैप्सूल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार… |

CG NEWS: राजधानी रायपुर के कुकुरबेड़ा इलाके में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ दो आरोपियों को सरस्वती नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस से प्राप्त जानकरी के अनुसार मुखबीर सूचना मिला कि थाना सरस्वती नगर क्षेत्रातगर्त दो व्यक्ति त्रिमूर्ति चौक कुकुरबेड़ा के पास में अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली कैप्सुल रखकर ब्रिकी कर रहे है
read more- 3 दिसंबर को कांग्रेस की जीत का पिटारा खुलेगा और चमकेगा किसानों का भविष्य- कांग्रेस मंत्री अमर जीत भगत
गिरफ्तार आरोपियों के नाम मलिन्दर सिंग और प्रकाश ताडी है सूचना पर पेट्रोलिग पार्टी एवं सायबर टीम को रवाना किया गया जो उक्त घटना स्थल पहुँचकर मौके पर मुखबीर के बताये अनुसार दोनों व्यक्ति को पकडकर नाम पता पुछने पर अपना नाम मलिन्दर सिंग पिता स्व छत्रपाल सिंग उम्र 30 साल निवासी कुकुरबेड़ा गुरुद्वारा के पास रायपुर प्रकाश ताडी पिता मेघों तांडीउम्र 23 साल निवासी कुकुरबेडा गुरुद्वारा के पास रायपुर
जिसके कब्जे से पीले रंग के कैरी बैग में रखे प्रतिबंधित नशीली कैप्सुल SPASMO-PROXYVON PLUS ट्रामाडॉल कुल 480 नग किमती 4648 रूप्ये एवं ब्रिकी रकम 1500 रूपये को जप्त कर थाना लाया आरोपीगण के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर रायपुर में अप.क्र 323/23 धारा 22 (सी) N.D.P.S. ACT कायम कर आरोपीगन को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।




