छत्तीसगढ़

केके ध्रुव को टिकट देने से नाराज हैं आदिवासी नेता.. |


गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। मरवाही कांग्रेस में जमकर फुट देखने को मिल रही है. गुलाबी ठंड में सियासी पारा गरमा चुका है. कांग्रेस के वर्तमान विधायक के.के. ध्रुव को टिकट मिलने से स्थानीय आदिवासी नेता नाराज चल रहे हैं.

read more- पुरंदर मिश्रा ने कहा- छत्तीसगढ़ का हृदय है उत्तर विधानसभा, यहां से पूरे प्रदेश में जीत का परचम लहराएगी भाजपा..

करीब 2 दर्जन से ज्यादा आदिवासी नेता लामबंद होकर सीटिंग विधायक का जमकर विरोध कर रहे हैं. वहीं उन्हें हटाने की मांग की जा रही है. साथ ही जिलाध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने मरवाही प्रत्याशी बदलने के लिए ज्ञापन भी सौंपा है. दरअसल, आदिवासी नेताओं ने के.के. ध्रुव पर बाहरी होने का आरोप लगाया है.

इसके पहले भी इस संबंध में सभी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत से भी शिकायत कर चुके हैं. अब मांग नहीं पूरी होने पर आदिवासी समाज से निर्दलीय प्रत्याशी उतारने की घोषणा आदिवासी नेता कर चुके हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि 2018 के विधान



Related Articles

Back to top button