छत्तीसगढ़
मंदिर में कहीं तोड़फोड़ तो कहीं शिवलिंग की चोरी, ग्रामीणों ने किया हंगामा… |

कवर्धा। कल और आज की दरमियानी रात ग्राम मोहगांव के तीन शिव मंदिरों में तोड़फोड़ कर शिवलिंग को खंडित करने का मामला सामने आया है. वहीं एक मंदिर से शिवलिंग चोरी हुई है. इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने घटना की निंदा की और जमकर हंगामा मचाया. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है.
read more- CG News: नवरात्र में डोंगरगढ़ स्टेशन पर रुकेंगी लंबी दूरी की ट्रेनें, भक्तों के लिए अच्छी खबर…
ग्रामीणों ने पांडातराई थाने में घटना की सूचना दी है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए मामला शांत कराया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही.




