CG News – हाथियों का आतंक जारी, पुटु लेने गए चार ग्रामीणों पर हमला, दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

कोरबा के कटघोरा वनमण्डल के चोटिया डंप एरिया में हांथीयों का कहर देखने को मिला। पुटु लेने गए चार ग्रामीणों को दंतैल हांथी ने अपना शिकार बनाया। घटना में दो महिलाओं की मैके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को डायल 112 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
केंदई व ऐतमा नगर रेंज में 41 हांथीयों का दल लगातार विचरण कर रहा है जिससे फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम हांथीयों को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
बता दें की कटघोरा वनमण्डल के केंदई रेंज अंतर्गत चोटिया के संपीप डंप एरिया में ग्राम कोरबी के रहने वाले एक ही परिवार के नारसिंह उनकी पत्नी राजकुमारी तथा बहन पुन्नी बाई व भांजा दीपक सिंह के साथ करील लेने गए हुए थे। इसी बीच हांथीयों का दल वहाँ आ पहुंचा जिसमे एक हांथी ने राजकुमारी व पुन्नी बाई पर हमला करते हुए उन्हें मौत के घाट उतार दिया तथा नारसिंह व भांजा घायल हो गया वहीं दीपक किसी तरह जान बचा कर भागने में सफल रहा। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हांथीयों को जंगल की ओर खदेड़ा तथा घायलों को डायल 112 की मदद से पोंडी उपरोडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां घायल नार सिंह का उपचार जारी है तो वही दीपक सिंह को मामूली चोट आई है।
घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा वनमण्डल के डीएफओ कुमार निशांत व रेंजर पोंडी उपरोडा सामुदातिक अस्पताल पहुंचे जहां डीएफओ ने घायलों का हाल जाना तथा मृतकों को तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई। बतादें की कटघोरा वनमण्डल के केंदई, एतमा नहर, पसान, कोरबी क्षेत्र में लगभग 45 से अधिक हांथीयों का दल अलग अलग क्षेत्रों में विचरण कर रहा है। हांथीयों द्वारा ग्रामीणों की फसलों के साथ उनके मकानों को भी क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। वन विभाग लगातार हांथीयों की मानिटरिंग कर ग्रामीणों को आगाह कर रहा लेकिन ग्रामीण अपनी हठधर्मिता से लाचार होते हुए जंगल की ओर पुटु, व करील लेने पहुंचते है और दर्घटना का शिकार हो जाते हैं।



