छत्तीसगढ़

रायपुर के विधायक कॉलोनी में चोरों का धावा, पूर्व विधायक के घर से ले उड़े कई सामान

रायपुर के विधायक कालोनी में चोरों ने धावा बोलकर पुलिस ठेंगा दिखाया है। शहर अब वीआईपी इलाके में चोरों का उत्पात बढ़ गया है। आपको बता दें कि विधायक कालोनी के एक बंद बंगले का ताला तोड़कर भीतर घुसे चोरों ने वहां से एलईडी और सेनेटरी का सामान उड़ा लिया। बंद बंगला पूर्व विधायक सत्यानंद राठिया का बताया जा रहा है।

Read Also – होने वाले जीजा ने ही कर दी इस बात पर 9 साल के साले की हत्या, अपहरण मामले में बड़ा खुलासा

मामले में पुलिस ने चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर ​ली है और चोर की तलाश की जा रही है। चोरी की यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के विधायक कालोनी में घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। तेलीबांधा पुलिस थाना प्रभारी विनीत दुबे से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित अजय राठिया का विधायक कालोनी में एक बंगला है। अभी वह नवा रायपुर में आवास आवंटित होने के बाद से वहीं रह रहे है।

Read Also – रायपुर – तेज रफ्तार ट्रक ने कर्मचारियों से भरी बस को मारी टक्कर

जब देखरेख करने के लिए अजय विधायक कालोनी स्थित अपने बंगला आये थे तो ताला लगाकर वापस नवा रायपुर चले गए थे। उसके बाद कल दोपहर में फिर विधायक कालोनी स्थित अपने बंगले आए, तब दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर से LED टीवी, होम थिएटर और बाथरूम में लगे नल की टोटियां तक चुरा ली है। बताया जा रहा है कि विधायक के इस मकान में अब कोई नहीं रहता। मकान की देख रेख अजय राठिया करता था।

Related Articles

Back to top button