छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो की गई जान, चालक फरार… |


रायपुर। जिले के खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम खोरसी के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार ससुर-दामाद को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। बताया जाता है कि ससुर-दामाद आरंग से मुड़पार संडी आ रहे थे। तभी रायपुर की ओर जा रही पिकअप ने खोरसी गांव के पास बाइक को टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयानक था कि बाइक सीधे पिकअप के नीचे जा घुसी। वहीं घटना के बाद से आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। खरोरा पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है। बता दें कि ससुर रामसिंग के बड़े भाई छन्नू साहू का श्राद्ध कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए पत्नी अपने पति और बच्चों के साथ मायके आई थी। इसी दौरान बाइक सवार ससुर-दामाद किसी कार्य से आ रहे थे,

READ MORE- CG Crime: पति को था पत्नी पर शंका, पत्नी को जलया जिंदा, आरोपी गिरफ्तार…

तभी यह दुखद घटना हो गई। इस हादसे में ससुर रामसिंग उर्फ मन्नू साहू 52 वर्ष निवासी ग्राम मुड़पार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दामाद गौकरण साहू 27 वर्ष निवासी ग्राम ससहा पामगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया,

जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।पति की अर्थी लेकर गई ससुराल- मन्नू साहू की बेटी जीतेश्वरी अपने पति गौकरण और बच्चों के साथ पिता के घर यानी मायके आई थी। उसे पता नहीं था कि उसका मायका आना इस बार उसे जिंदगी भर का दुख दे जाएगा। हादसे में उसने एक साथ पिता और पति दोनों को खो दिया। जीतेश्वरी की शादी आठ वर्ष पहले गौकरण साहू से हुई थी। गौकरण तब बारात लेकर गया था, लेकिन दुर्भाग्य से अब जीतेश्वरी पति की अर्थी वहीं से लेकर अपने ससुराल गई।



Related Articles

Back to top button