छत्तीसगढ़

जवानों ने नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी, दो IED बरामद कर किया नष्ट… |


सुकमा./ छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बल के जवानों ने एक बार फिर नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है. दरअसल, जवानों ने यहां दो IED बम बरामद किया है, जिसे सुरक्षा बलों ने मौके पर ही विस्फोट कर नष्ट कर दिया है.

बताया जा रहा है कि, जिले सुरक्षा बल के कैंप बड़ेसेट्टी एवम चिंतलनार से डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और जिला बल के जवान नक्सल अभियान पर निकले थे.

read more- CG NEWS: रिहायशी इलाके में जंगली हांथी के घुस जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल….

इस दौरान बगड़ेगुड़ा और इत्तापारा के समीप नक्सलियों की ओर से सुरक्षा बलों को हानि पहुंचाने की नियत से लगाए गए दो IED बम बरामद किए गए. इसके बाद जवानों ने सुरक्षा पैमानों का पालन करते हुए पूर्ण सतर्कता के साथ मौके पर ही IED विस्फोट कर नष्ट कर दिया है.



Related Articles

Back to top button