छत्तीसगढ़

तिल्दा में होगा पेंशन दिवस पर वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान… |


तिल्दा नेवरा/  तिल्दा नेवरा छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के कर्मचारी भवन में विगत दिनों हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 दिसंबर पेंशनर दिवस के अवसर पर ऐसे पेंशनर जिनकी आयु 75 से 79 वर्ष की है उन्हें कर्मचारी भवन तिल्दा में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के अध्यक्ष रामावतार पांडे ने कहा कि सभी महिला पेंशनरों और परिवारिक पेंशनधारी पेंशनरों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के सचिव एस. डी. वैष्णव एवं कोषाध्यक्ष जवाहरलाल सिरमौर ने बताया कि पेंशनर दिवस के इस अवसर पर दोपहर 1.00 बजे से पेंशनधारी कल्याण संघ के पदाधिकारी एवं कवि, साहित्यकार गोपाल प्रसाद वर्मा की पार्टी द्वारा गीत – संगीत और मनोरंजन के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।

read more- CG NEWS : नई सरकार की केबिनेट की प्रथम बैठक आज…

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के कार्यकारिणी सदस्य एस. एन. गुप्ता, बी. पी. वर्मा, आर. सी. वर्मा, संरक्षक एल. आर. वर्मा, तुलसीराम वर्मा, आर. एल. शांडिल्य, अनिरुद्ध वर्मा सहित छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तहसील शाखा तिल्दा के अध्यक्ष अभिमन्यु वर्मा सचिव भागीरथी पान्से, कोषाध्यक्ष अश्विनी पटेल ने समस्त साथियों से अपील की है कि वे कर्मचारी भवन तिल्दा में 17 दिसंबर 2023 को मध्याह्न 1 बजे उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी महत्ती जिम्मेदारी का निर्वहन करना सुनिश्चित करें।



Related Articles

Back to top button