छत्तीसगढ़

बच्चों से भरी स्कूल वैन में लगी आग, तीन बच्चे झुलसे… |


बिलासपुर। CG Fire News जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह गुरूद्वारा रोड में स्कूली बच्चों से भरी वैन में आग लग गई। इस हादसे में तीन बच्चे झुलस गए। बच्चों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं मौके से चालक फरार है।
बता दें कि आज सुबह आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल के 6 बच्चे वैन में सवार होकर स्कूल जा रहे थे। तभी गुरूद्वारा रोड पर अचानक वैन में आग लग गई।

Read More : CG News: पुनेश्वर लहरे बनाए गए NSUI सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश उपाध्यक्ष…

आग लगने से मौके पर चीख पुकार शुरू हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पानी डालकर आग पर काबू पाया। इस हादसे में तीन बच्चे झुलस गए, जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। वहीं चालक फरार है। आशंका जताई जा रही है, शार्ट सर्किट के चलते आग लगी होगी।

Related Articles

Back to top button